वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
अप्रैल-मई 2024 के 134 दशमलव छह-नौ बिलियन डॉलर की तुलना में 5 दशमलव सात पांच प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि के साथ अप्रैल-मई 2025 में कुल माल और सेवा निर्यात 142 दशमलव चार-तीन बिलियन डॉलर रहने का अनुमान
अप्रैल-मई 2025 के दौरान 3 दशमलव शून्य सात प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि के साथ कुल 77 दशमलव एक नौ बिलियन डॉलर का माल निर्यात हुआ जबकि अप्रैल-मई 2024 में यह 74 दशमलव आठ-नौ बिलियन डॉलर था
अप्रैल-मई 2025 में कुल 64 दशमलव दो-पांच बिलियन डॉलर का गैर-पेट्रोलियम पदार्थ निर्यात हुआ जो अप्रैल-मई 2024 के 59 दशमलव सात-पांच बिलियन डॉलर की तुलना में 7 दशमलव पांच-तीन प्रतिशत की वृद्धि है
मई 2025 में प्रमुख निर्यात वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक सामान, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन, दवा और औषधि, समुद्री उत्पाद और सिले- सिलाएं कपड़े शामिल हैं
इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात मई 2024 के 2 दशमलव नौ-सात बिलियन डॉलर से 54 दशमलव एक-शून्य प्रतिशत बढ़कर मई 2025 में 4 दशमलव पांच-सात बिलियन डॉलर हो गया
मई 2025 में कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन का निर्यात मई 2024 के दो दशमलव तीन-एक बिलियन डॉलर से सोलह प्रतिशत बढ़कर 2 दशमलव छह-आठ बिलियन डॉलर हो गया
मई 2025 में दवा और औषधि निर्यात मई 2024 के 2 दशमलव तीन-एक बिलियन डॉलर से 7 दशमलव तीन-आठ प्रतिशत बढ़कर 2 दशमलव चार-आठ बिलियन डॉलर हो गया
समुद्री उत्पादों का निर्यात मई 2025 में मई 2024 के शून्य दशमलव पांच-आठ बिलियन डॉलर से 26 दशमलव सात-नौ प्रतिशत बढ़कर शून्य दशमलव सात-तीन बिलियन डॉलर हो गया।
मई 2025 में सभी प्रकार के सिले सिलाएं वस्त्र का निर्यात मई 2024 के 1 दशमलव तीन-छह: बिलियन डॉलर से 11 दमशलव तीन-पांच प्रतिशत बढ़कर 1 दशमलव पांच-एक बिलियन डॉलर हो गया
Posted On:
16 JUN 2025 4:34PM by PIB Delhi
- मई 2025* में भारत का कुल निर्यात माल और सेवा 71 दशमलव एक-दो बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो मई 2024 की तुलना में 2 दशमलव सात-सात प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। मई 2025* के लिए कुल आयात माल और सेवा 77 दशमलव सात-पांच बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो मई 2024 की तुलना में -1 दशमलव शून्य-दो प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज करता है।
तालिका 1: मई 2025 के दौरान व्यापार*
|
|
मई 2025
(बिलियन डॉलर)
|
मई 2024
(बिलियन डॉलर)
|
माल
|
निर्यात
|
38.73
|
39.59
|
आयात
|
60.61
|
61.68
|
सेवा*
|
निर्यात
|
32.39
|
29.61
|
आयात
|
17.14
|
16.88
|
कुल व्यापार
(माल + सेवा)*
|
निर्यात
|
71.12
|
69.20
|
आयात
|
77.75
|
78.55
|
व्यापार संतुलन
|
-6.62
|
-9.35
|
* नोट: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सेवा क्षेत्र का नवीनतम डाटा अप्रैल 2025 के लिए है। मई 2025 का डाटा अनुमानित है, जिसे रिजर्व बैंक की अगली रिलीज के आधार पर संशोधित किया जाएगा।
चित्र 1: मई 2025 के दौरान कुल व्यापार*
अप्रैल-मई 2025* के दौरान भारत का कुल निर्यात 142 दशमलव चार-तीन बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो 5 दशमलव सात-पांच प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-मई 2025* के दौरान कुल आयात 159 दशमलव पांच-सात बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो 6 दशमलव पांच-दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।
तालिका 2: अप्रैल-मई 2025 के दौरान व्यापार*
|
|
अप्रैल-मई 2025
(बिलियन डॉलर)
|
अप्रैल-मई 2024
(बिलियन डॉलर)
|
माल
|
निर्यात
|
77.19
|
74.89
|
आयात
|
125.52
|
116.16
|
सेवा*
|
निर्यात
|
65.24
|
59.79
|
आयात
|
34.05
|
33.64
|
कुल व्यापार
(माल + सेवा)*
|
निर्यात
|
142.43
|
134.69
|
आयात
|
159.57
|
149.81
|
व्यापार संतुलन
|
-17.14
|
-15.12
|
चित्र 2: अप्रैल-मई 2025 के दौरान कुल व्यापार*
माल व्यापार
- मई 2025 के दौरान 38 दशमलव सात-तीन बिलियन डॉलर मूल्य का माल निर्यात हुआ, जबकि मई 2024 में यह 39 दशमलव पांच-नौ बिलियन डॉलर था।
- मई 2025 के दौरान 60 दशमलव छह-एक बिलियन डॉलर का माल आयात हुआ, जबकि मई 2024 में यह 61 दशमलव छह-आठ बिलियन डॉलर मूल्य का था।
चित्र 3: मई 2025 के दौरान माल व्यापार
- अप्रैल-मई 2025 के दौरान माल निर्यात 77 दशमलव एक-नौ बिलियन डॉलर का रहा, जबकि अप्रैल-मई 2024 के दौरान यह 74 दशमलव आठ-नौ बिलियन का था।
- अप्रैल-मई 2025 के दौरान माल आयात 125 दशमलव पांच-दो बिलियन डॉलर का रहा जबकि अप्रैल-मई 2024 के दौरान यह 116 दशमलव एक-छह बिलियन डॉलर था।
- अप्रैल-मई 2025 के दौरान माल व्यापार घाटा 48 दशमलव तीन-तीन बिलियन डॉलर का रहा जबकि अप्रैल-मई 2024 के दौरान यह 41 दशमलव दो-सात बिलियन डॉलर था।
चित्र 4: अप्रैल-मई 2025 के दौरान माल व्यापार
- मई 2025 में गैर -पेट्रोलियम और गैर-रत्नआभूषण निर्यात 30 दशमलव सात-एक बिलियन डॉलर का रहा जबकि मई 2024 में यह 28 दशमलव सात-तीन बिलियन डॉलर था।
- मई 2025 में गैर -पेट्रोलियम, गैर -रत्न-आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) आयात 41 दशमलव एक-नौ बिलियन डॉलर रहा, जबकि मई 2024 में यह 36 दशमलव सात-नौ बिलियन डॉलर था।
तालिका 3: मई 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार
|
मई 2025
(बिलियन डॉलर)
|
मई 2024
(बिलियन डॉलर)
|
गैर -पेट्रोलियम निर्यात
|
33.09
|
31.49
|
गैर -पेट्रोलियम आयात
|
45.86
|
41.70
|
गैर -पेट्रोलियम और गैर-रत्न-आभूषण निर्यात
|
30.71
|
28.73
|
गैर -पेट्रोलियम और गैर-रत्न-आभूषण आयात
|
41.19
|
36.79
|
नोट: रत्न और आभूषण के आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं
चित्र 5: मई 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार
- अप्रैल-मई 2025 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 59 दशमलव तीन-सात बिलियन डॉलर रहा जबकि अप्रैल- मई 2024 में यह 54 दशमलव सात-तीन बिलियन डॉलर था।
- अप्रैल-मई 2025 में गैर-पेट्रोलियम , गैर-रत्न और आभूषण (सोना , चांदी और कीमती धातु) आयात 80 दशमलव चार-छह बिलियन डॉलर रहा जबकि अप्रैल-मई 2024 में यह 70 दशमतव शून्य-पांच बिलियन डॉलर था।
तालिका 4: अप्रैल-मई 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार
|
अप्रैल-मई 2025
(बिलियन डॉलर)
|
अप्रैल-मई 2024
(बिलियन डॉलर)
|
गैर -पेट्रोलियम निर्यात
|
64.25
|
59.75
|
गैर -पेट्रोलियम आयात
|
90.06
|
79.70
|
गैर -पेट्रोलियम और गैर रत्न-आभूषण निर्यात
|
59.37
|
54.73
|
गैर -पेट्रोलियम और गैर रत्न आभूषण आयात
|
80.46
|
70.05
|
नोट : रत्न और आभूषण आयात में सोना, चांदी, मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं
चित्र 6: अप्रैल-मई 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार
सेवा क्षेत्र में व्यापार
- मई 2025* के लिए सेवा क्षेत्र में अनुमानित निर्यात 32 दशमलव तीन-नौ बिलियन डॉलर का रहा जबकि मई 2024 में यह 29 दशमलव छह-एक बिलियन डॉलर था।
- मई 2025* के लिए सेवा क्षेत्र में अनुमानित आयात 17 दशमलव 14 बिलियन डॉलर मूल्य का रहा जबकि मई 2024 में यह 16 दशमलव आठ-आठ बिलियन डॉलर था।
चित्र 7: मई 2025 के दौरान सेवा क्षेत्र में व्यापार*
- अप्रैल-मई 2025* के दौरान सेवा क्षेत्र में अनुमानित आयात 65 दशमलव दो-चार बिलियन डॉलर मूल्य का रहा जबकि अप्रैल-मई 2024 में यह 59 दशमलव सात-नौ बिलियन डॉलर था।
- अप्रैल-मई 2025* के दौरान सेवा क्षेत्र में अनुमानित आयात 34 दशमलव शून्य–पांच बिलियन डॉलर का रहा जबकि अप्रैल-मई 2024 में यह 33 दशमलव छह-चार बिलियन डॉलर था।
- अप्रैल-मई 2025* के लिए सेवा क्षेत्र का व्यापार अधिशेष निर्यात आयात से अधिक 31 दशमलव एक-नौ बिलियन डॉलर रहा जबकि अप्रैल-मई 2024 में यह 26 दशमलव एक-पांच बिलियन डॉलर था।
चित्र 8: अप्रैल-मई 2025 के दौरान सेवा क्षेत्र में व्यापार*
- मई, 2025 में पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक सामान 54 दशमलव एक प्रतिशत, समुद्री उत्पाद 26 दशमलव सात-नौ प्रतिशत, तंबाकू 22 दशमलव छह-नौ प्रतिशत, मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद 16 दशमलव आठ-सात प्रतिशत, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन 16 प्रतिशत, अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिज पदार्थ 11 दशमलव छह-पांच प्रतिशत, सभी प्रकार के सिले-सिलाएं वस्त्रों का निर्यात 11 दशमलव तीन-पांच प्रतिशत, मसाले 11 दशमलव एक-नौ प्रतिशत, अन्य अनाज 9 दशमलव छह-चार प्रतिशत, फर्श कवरिंग सहित जूट उत्पाद 9 दशमलव पांच प्रतिशत, कॉफी 8 दशमलव एक-आठ प्रतिशत, दवा और औषधि 7 दशमलव तीन-आठ प्रतिशत, चमड़ा और चमड़े के उत्पाद 6 दशमलव आठ-नौ प्रतिशत, फल और सब्जियां 2 दशमलव पांच-छह प्रतिशत, चाय 2 दशमलव तीन प्रतिशत, सिरेमिक उत्पाद और कांच के बने पदार्थ 2 दशमलव दो-सात प्रतिशत, कालीन एक प्रतिशत सकारात्मक वृद्धि रही।
- मई 2025 के दौरान पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में दालें-51 दशमलव आठ-नौ प्रतिशत, परिवहन उपकरण- 28 दशमलव दो-तीन प्रतिशत, उर्वरक, कच्चा और विनिर्मित - 26 दशमलव छह-चार प्रतिशत, पेट्रोलियम, कच्चा और उत्पादित-26 दशमलव एक-चार प्रतिशत), अखबारी कागज-20 दशमलव पांच-सात प्रतिशत, कोयला, कोक और ब्रिकेट, आदि-19 दशमलव तीन-सात प्रतिशत, मोती, कीमती और अर्ध कीमती पत्थर 18 दशमलव पांच-एक प्रतिशत, धातु अयस्क और अन्य खनिज-13 दशमलव पांच-तीन प्रतिशत), सोना -12 दशमलव छह प्रतिशत, वनस्पति तेल-3 दशमलव छह-एक प्रतिशत के आयात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
- अप्रैल-मई 2025* के दौरान सेवा क्षेत्र के निर्यात में अप्रैल-मई 2024 की तुलना में 9 दशमलव एक-एक प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
- मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में मई 2024 की तुलना में मई 2025 में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य अमेरिका 16 दशमलव नौ-तीन प्रतिशत, चीन 25 दशमलव शून्य-चार प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया 35 दशमलव तीन-छह प्रतिशत, रूस 48 दशमलव एक-एक प्रतिशत, और जर्मनी 7 दशमलव शून्य-पांच प्रतिशत हैं।
- मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में अप्रैल-मई 2024 की तुलना में अप्रैल-मई 2025 में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य हैं अमेरिका 21 दशमलव सात-आठ प्रतिशत, संयुक्त अरब अमीरात 12 दशमलव तीन-एक प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया 50 दशमलव सात-छह प्रतिशत, चीन 18 दशमलव सात-पांच प्रतिशत और ओमान 40 दशमलव नौ-चार प्रतिशत।
- मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में मई 2024 की तुलना में मई 2025 वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत चीन 21 दशमलव छह-एक प्रतिशत), संयुक्त अरब अमीरात 27 दशमलव छह-चार प्रतिशत), नाइजीरिया 89 दशमलव पांच-छह प्रतिशत, हांगकांग 29 दशमलव तीन प्रतिशत, और जापान 24 दशमलव तीन-दो प्रतिशत हैं।
- मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में अप्रैल-मई 2024 की तुलना में अप्रैल-मई 2025 वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत संयुक्त अरब अमीरात 52 दशमलव शून्य-आठ प्रतिशत, चीन 24 दशमलव दो-तीन प्रतिशत, अमेरिका 25 दशमलव आठ प्रतिशत, आयरलैंड 287 दशमलव नौ-नौ प्रतिशत और हांगकांग 38 दशमलव पांच प्रतिशत शामिल हैं।
* त्वरित अनुमान के लिए लिंक
***
एमजी/केसी/एकेवी/आरके
(Release ID: 2136789)
Visitor Counter : 5