उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बांभणिया ने नई दिल्ली के नरेला डिपो स्थित भारतीय खाद्य निगम में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान का नेतृत्व किया


सरकार ने हरित पहल के माध्यम से “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने” की प्रतिबद्धता व्यक्त की

Posted On: 05 JUN 2025 6:05PM by PIB Delhi

केन्द्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमूबेन बांभणिया ने आज नई दिल्ली के नरेला डिपो स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

पौधारोपण अभियान आधिकारिक विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के विषय, “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करनाके साथ आयोजित किया गया। यह अभियान प्लास्टिक कचरे के बढ़ते संकट और इकोसिस्टम एवं मानव स्वास्थ्य पर इसके हानिकारक प्रभाव से निपटने के लिए वैश्विक आह्वान है। राज्य मंत्री महोदया ने पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने और एक टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्लास्टिक की खपत को कम करने तथा हरित क्षेत्र को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

राज्य मंत्री महोदया ने कार्यक्रम के दौरान, एफसीआई  नरेला डिपो के परिसर में पौधारोपण किया। यह सभी उपस्थित लोगों के लिए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है और पर्यावरण के अनुकूल प्रणालियों के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। उन्होंने एफसीआई  कर्मचारियों के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और अपने आस-पास हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस प्रयास करने का आग्रह किया।

राज्य मंत्री महोदया ने इस बात पर बल दिया कि पर्यावरण संरक्षण को शासन और सार्वजनिक जीवन के सभी पहलुओं में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने संस्थागत सीमाओं से परे टिकाऊ संस्कृति को प्रोत्साहन देते हुए इसी तरह की पहलों में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

एफसीआई नरेला डिपो में यह पौधारोपण अभियान केवल एक प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र को बढ़ाने, वायु गुणवत्ता में सुधार करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस प्रयास भी है। यह जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरण नीतियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत सरकार के व्यापक कार्य योजना का पूरक है।

राज्य मंत्री महोदया ने नागरिकों, अधिकारियों और संगठनों से यह अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया कि वे टिकाऊ विकल्प अपनाकर और प्लास्टिक पर निर्भरता कम करकेप्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करनेके अभियान में एकजुट हों, जिससे वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ ग्रह सुनिश्चित किया जा सके।

यह कार्यक्रम ट्काऊ पर्यावरणीय के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने और सार्वजनिक संस्थानों में हरित पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग तथा एफसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में केंद्र और उसकी एजेंसियों द्वारा अपनाई गई सामूहिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला गया।



*****

एमजी/आरपी/केसी/एमकेएस


(Release ID: 2134336)
Read this release in: English , Urdu , Gujarati , Tamil