संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वियतनाम में भारत से आए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी उपासना में 1 करोड़ 78 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का स्वागत

प्रविष्टि तिथि: 02 JUN 2025 8:29PM by PIB Delhi

वियतनाम में धार्मिकता और आध्यात्मिकता की अनूठी लहर देखने को मिली है। वहां भारत से आए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की ऐतिहासिक उपासना यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। देशभर में दक्षिण से उत्तर तक कई प्रसिद्ध स्थानों पर इस पवित्र आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें 1 करोड़ 78 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इस यात्रा में बौद्ध धर्मावलंबियों और आध्यात्मिक साधकों की श्रद्धा और सांस्कृतिक एकजुटता का अगाध प्रदर्शन दृष्टिगोचर हुआ।

पवित्र अवशेष यात्रा की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं -

  • थान टैम मठ, हो ची मिन्ह सिटी (3-8 मई): 1,877,000 श्रद्धालु
  • बा डेन पर्वत, तै निन्ह प्रांत (8-12 मई): 127,000 श्रद्धालु
  • क्वान सु पगोडा, हनोई (13-17 मई): 70 लाख से अधिक श्रद्धालु, जिनमें अवशेषों की मुख्य शोभायात्रा में 20 लाख श्रद्धालु शामिल हुए
  • टैम चुक पैगोडा, हा नाम प्रांत (17-19 मई): 20 लाख से अधिक श्रद्धालु
  • बाई दीन्ह पैगोडा, निन्ह बिन्ह प्रांत (19-21 मई): लगभग 350,000 श्रद्धालु
  • फुक सोन पैगोडा, बाक गियांग प्रांत (21-25 मई): लगभग 16 लाख श्रद्धालु
  • ट्रुक लाम येन तु मठ, क्वांग निन्ह (25-28 मई): लगभग 10 लाख 5 हज़ार श्रद्धालु
  • चुओंग पगोडा, हंग येन (8-30 मई): लगभग। 25 लाख श्रद्धालु
  • क्वान एम न्गु हान सोन पगोडा, दा नांग शहर: लगभग। 13 लाख श्रद्धालु (1 जून तक)

इस उपासना यात्रा से न केवल वियतनाम में बौद्ध विरासत की गहरी जड़ों की पुष्टि हुई है, बल्कि वहां राष्ट्रीय एकता और शांति की आकांक्षा की जीवंत अभिव्यक्ति भी हुई है। समारोहों में अवशेषों की शोभायात्रा के साथ ध्यान सभाओं, मंत्रोच्चारण और शैक्षिक सत्रों के आयोजन शामिल थे। इससे हर उम्र के लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता का संचार हुआ।

***

एमजी/केसी/केके/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2133468) आगंतुक पटल : 38
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Bengali