संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती में शामिल होंगे


संस्कृति मंत्रालय 31 मई को जयंती मनाएगा

Posted On: 30 MAY 2025 4:07PM by PIB Delhi

भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से दूरदर्शी सुधारक, सांस्कृतिक संरक्षक और पूज्य नेता लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मना रहा है। यह कार्यक्रम 31 मई, 2025 को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जन-केंद्रित नीतियों, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता, विशेष रूप से महिलाओं के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और स्थानीय समुदाय के सामाजिक और धार्मिक जीवन में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला बुनकरों को माहेश्वरी साड़ियां बनाने के लिए समर्थन और प्रोत्साहन दिया।

उनका योगदान बुनियादी ढांचे के विकास (जल निकाय, सड़कें, धर्मशालाएं) से लेकर देश भर में मंदिरों के पुनर्निर्माण और पुनरुद्धार तक व्यापक था। उनके द्वारा बनाई गई इमारतों ने न केवल भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है, बल्कि समय की कसौटी पर भी खरी उतरी हैं।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'स्मारक सिक्का और डाक टिकट' जारी किए जाएंगे।
  • प्रदर्शनी में उनके उल्लेखनीय जीवन, कार्यों और भारतीय समाज और संस्कृति में योगदान को दर्शाया गया है।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा जीवन भर अपनाए गए मूल्यों और आदर्शों को प्रतिबिंबित करती हैं।

यह यादगार कार्यक्रम मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन भारत की विरासत की स्मृति का उत्सव मनाने तथा भारत की सांस्कृतिक एवं सामाजिक नींव को आकार देने वाले महान दूरदर्शी लोगों को याद करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय के मौजूदा प्रयासों का एक हिस्सा है।

***

एमजी/केसी/एसकेएस/एसके


(Release ID: 2132753) Visitor Counter : 7