वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत का कुल निर्यात 2024-25 में 6.01 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 824.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा, 2023-24 में यह 778.1 अऱब डॉलर था: आरबीआई रिपोर्ट

Posted On: 02 MAY 2025 3:12PM by PIB Delhi

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मार्च 2025 के लिए सेवा व्यापार संबंधी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात अब तक सर्वोच्च स्तर 824.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के निर्यात आंकड़े 778.1 अरब अमेरिकी डॉलर के की तुलना में 6.01 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जिससे देश के व्यापारिक विकास पथ में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00165MG.jpg

 

सेवा निर्यात ने वृद्धि की इस गति को बनाया रखा और 2024-25 में 387.5 अरब अमेरिकी डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 341.1 अरब अमेरिकी डॉलर तुलना में 13.6 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2025 में सेवा निर्यात 35.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो मार्च 2024 के 30 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 18.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UOEF.jpg

 

2024-25 में, पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर वस्तु (मर्चेनडाइज) निर्यात 374.1 अरब अमेरिकी डॉलर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो 2023-24 के 352.9 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 6.0 प्रतिशत की अधिक है - यह अब तक का सबसे अधिक वार्षिक गैर-पेट्रोलियम वस्तु निर्यात है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003I4K1.jpg

 

***

एमजी/केसी/आईएम/एसवी


(Release ID: 2126199) Visitor Counter : 272
Read this release in: English , Urdu , Marathi , Bengali