प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
30 APR 2025 9:36AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर पोस्ट में कहा गया:
"आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई जनहानि से बहुत दु:खी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi”
****
एमजी/केसी/बीयू/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2125368)
आगंतुक पटल : 340
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam