अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हज यात्रा की कामना की
प्रविष्टि तिथि:
29 APR 2025 2:18PM by PIB Delhi
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले सभी 1,22,518 यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लखनऊ से 288 और हैदराबाद से 262 यात्रियों के साथ पहली उड़ान रवाना हुई। केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार एक सहज और निर्बाध हज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एक सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हज यात्रा की कामना की।

****
एमजी/केसी/केके/केके
(रिलीज़ आईडी: 2125131)
आगंतुक पटल : 144