प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमरावती हवाई अड्डे के शुभारंभ की प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2025 9:18PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमरावती हवाई अड्डे के शुभारंभ को महाराष्ट्र, विशेष रूप से  विदर्भ क्षेत्र के लिए प्रसन्नता की बड़ी खबर बताया है। उन्होंने कहा कि अमरावती में एक सक्रिय हवाई अड्डा वाणिज्य और संपर्क को प्रोत्साहन प्रदान करेगा।

श्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु के सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा:

“महाराष्ट्र, विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र के लिए बड़ी प्रसन्नता की खबर। अमरावती में एक सक्रिय हवाई अड्डा वाणिज्य और संपर्क को प्रोत्साहन प्रदान करेगा।”

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2122303) आगंतुक पटल : 178
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam