जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने डीबीआईएम फ्रेमवर्क पर आधारित जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की नई वेबसाइट जारी की


https://www.jalshakti-dowr.gov.in/

Posted On: 03 APR 2025 5:43PM by PIB Delhi

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने आज श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल (डीबीआईएम) प्रारूप में जल शक्ति मंत्रालय (जल संसाधन, आरडी और जीआर विभाग) की एक नई वेबसाइट जारी की, जिसका उद्देश्य सभी मंत्रालयों/विभागों में एकसाथ डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ना है।

अपग्रेड किया गया यह वेबसाइट उन कुछ सरकारी प्लेटफार्मों में से एक है जिन्हें नवीनतम डीबीआईएम और भारतीय सरकारी वेबसाइटों (जीआईजीडब्ल्यू) 3.0 के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए सफलतापूर्वक ऑनबोर्ड किया गया है और नया स्वरूप प्रदान किया गया है।

 

भारत सरकार के लिए एक समर्पित एवं एकीकृत डिजिटल पहचान के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार, नई वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएं निम्न हैं:

  1. सरकारी वेबसाइटों में एकरूपता: डीबीआईएम संरचना सभी सरकारी वेबसाइटों में एक समान रूप और अनुभव सुनिश्चित करता है। यह एकरूपता न केवल सरकार की डिजिटल पहचान को मजबूत करती है बल्कि नागरिकों के बीच विश्वास एवं मान्यता को बढ़ावा देने में भी मदद करती है।
  2.  समान यूज़र अनुभव: नई वेबसाइट सभी केंद्रीय सरकार पोर्टलों में एक समान यूज़र अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। नागरिकों के लिए अब मानकीकृत मेनू, लेआउट और सुविधाओं के कारण विभिन्न विभागों में जानकारी प्राप्त करना और नेविगेट करना आसान हो जाएगा।
  3. उन्नत पहुंच: वेबसाइट एसटीक्यूसी के नवीनतम वेब सामग्री पहुंच दिशा-निर्देशों (डब्ल्यूसीएजी) का अनुपालन करती है, जिससे यह दिव्यांगों सहित सभी नागरिकों के लिए सुलभ हो जाती है।
  4. गति एवं प्रदर्शन के लिए अनुकूलित: डीबीआईएम संरचना की अनुकूलित कोडिंग संरचना का लाभ उठाते हुए, वेबसाइट तेजी से लोडिंग और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करती है, जिससे कम बैंडविथ कनेक्शनों पर भी निर्बाध अनुभव प्राप्त होता है। यह विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज इलाकों में उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद है।
  5. केंद्रीकृत बैनर प्रकाशन प्रणाली: डीबीआईएम संरचना की एक प्रमुख विशेषता केंद्रीयकृत बैनर प्रकाशन प्रणाली है जो My Gov के साथ समाहित है। यह प्रणाली हमें महत्वपूर्ण सरकारी घोषणाएं, सार्वजनिक सेवा संदेश और महत्वपूर्ण जानकारी सीधे सभी सरकारी वेबसाइटों पर प्रकाशित करने की सुविधा प्रदान करती है। यह केंद्रीयकृत दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि नागरिकों को नवीनतम अपडेट तुरंत मिलें, जिससे संचार और पहुंच में सुधार होता है।
  6. मोबाइल-फ्रेंडली डिज़ाइन: यह डिज़ाइन सुनिश्चित करता है कि वेबसाइट सभी उपकरणों, जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और डेस्कटॉप शामिल हैं, पर सुचारु रूप से कार्य करे। यह लचीलापन समग्र उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाता है, विशेषकर उन नागरिकों के लिए जो ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंचने के लिए मुख्य रूप से मोबाइल उपकरणों का उपयोग करते हैं।
  7. केंद्रीकृत सामग्री प्रबंधन: यह संरचना एक केंद्रीकृत सामग्री प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) को शामिल करता है जो विभिन्न सरकारी पोर्टलों के माध्यम से प्रभावशाली अपडेट और रखरखाव की सुविधा प्रदान करता है। यह वेबसाइट प्रबंधन के लिए आवश्यक समय एवं प्रयास को कम करता है और सुनिश्चित करता है कि लोगों को अपडेट जानकारी उपलब्ध हो।
  8. बेहतर सुरक्षा सुविधाएं: डीबीआईएम संरचना को मजबूत सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ बनाया गया है, जिसमें एसएसएल एन्क्रिप्शन, सुरक्षित प्रमाणीकरण और नियमित सुरक्षा मूल्यांकन शामिल हैं। यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों का डेटा सुरक्षित और संरक्षित रहे, जो सरकार की डेटा सुरक्षा नीतियों के अनुरूप है।

अपग्रेड किए गए पोर्टल अब एकीकृत इंटरफेस, सुसंगत ब्रांडिंग और प्रौद्योगिकी मानकीकरण की सुविधा है, जिससे जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग डिजिटल उत्कृष्टता और सुगमता का एक आदर्श उदाहरण बन गया है।

 

****

एमजी/आरपीएम/केसी/एके  


(Release ID: 2118461) Visitor Counter : 108


Read this release in: English , Urdu , Gujarati