जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: जल जीवन मिशन का कार्यान्वयन

Posted On: 03 APR 2025 4:05PM by PIB Delhi

केन्द्र सरकार ने अगस्त 2019 में केंद्र प्रायोजित योजना जल जीवन मिशन (जेजेएम) की शुरूआत की थी और इसका लक्ष्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करना था।

मिशन की शुरुआत में, केवल 3.23 करोड़ (16.7 प्रतिशत) ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन थे। अब तक, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 31.03.2025 तक दी गई जानकारी के मुताबिक, जल जीवन मिशन (जेजेएम) - हर घर जल के तहत लगभग 12.34 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण घरों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इस प्रकार, 31.03.2025 तक, देश के 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में से, 15.57 करोड़ (80.38 प्रतिशत) से अधिक घरों में नल के पानी की आपूर्ति हो रही है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण नीचे दिए गए हैं।

दीर्घकालिक स्थिरता और नागरिक केंद्रित जल सेवा वितरण के लिए बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के साथ मिशन के निरंतर कार्यान्वयन के जरिये शत प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए माननीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण 2025-26 के दौरान कुल परिव्यय में वृद्धि के साथ 2028 तक जल जीवन मिशन के विस्तार की घोषणा की थी।

पेयजल राज्य का विषय है और इसलिए नियोजन, अनुमोदन, कार्यान्वयन और पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव का काम राज्य सरकारों के पास रहता है। केन्द्र सरकार तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करके राज्यों के प्रयासों में अतिरिक्त मदद करती है। इसके अलावा, राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश-वार कार्रवाई के विवरण के संबंध में, संबंधित राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को विशिष्ट शिकायतें भेजी जाती हैं और उनके द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा, मिशन के परिचालन दिशा-निर्देशों के जरिए, राज्यों को अनुबंध दस्तावेजों में आवश्यक दंड खंड शामिल करने की सलाह दी गई है, ताकि कार्यान्वयन में देरी से बचने के लिए एजेंसियों को हतोत्साहित किया जा सके।

जेजेएम: 31.03.2025 तक ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन की राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश-वार स्थिति

(संख्या लाख में)

क्र. सं.

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश

कुल ग्रामीण घरों की संख्या

15.8.2019 तक नल जल आपूर्ति वाले ग्रामीण घर

15.8.2019 से ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन दिए गए

आज की तिथि तक नल जल कनेक्शन वाले ग्रामीण घर

संख्या

प्रतिशत

संख्या

प्रतिशत

संख्या

प्रतिशत

1.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

0.62

0.29

46.02

0.33

53.98

0.62

100.00 100.00

2.

अरुणाचल प्रदेश

2.29

0.23

9.97

2.06

90.03

2.29

100.00

3.

डीएनएच और डीडी

0.85

0.00

0.00

0.85

100.00

0.85

100.00

4.

गोवा

2.64

1.99

75.44

0.65

24.56

2.64

100.00

5.

गुजरात

91.18

65.16

71.46

26.02

28.54

91.18

100.00

6.

हरयाणा

30.41

17.66

58.08

12.75

41.92

30.41

100.00

7.

हिमाचल प्रदेश

17.09

7.63

44.64

9.46

55.36

17.09

100.00

8.

मिजोरम

1.33

0.09

6.91

1.24

93.09

1.33

100.00

9.

पुदुचेरी

1.15

0.94

81.33

0.21

18.67

1.15

100.00

10.

पंजाब

34.27

16.79

48.98

17.48

51.02

34.27

100.00

11।

तेलंगाना

53.98

15.68

29.05

38.30

70.95

53.98

100.00

12.

उत्तराखंड

14.50

1.30

8.99

12.83

88.46

14.13

97.45

13.

लद्दाख

0.41

0.01

3.48

0.38

93.30

0.39

96.77

14.

बिहार

167.55

3.16

1.89

157.19

93.82

160.36

95.71

15.

नगालैंड

3.64

0.14

3.82

3.24

88.95

3.37

92.76

16.

लक्षद्वीप

0.13

 

0.00

0.12

91.41

0.12

91.41

17.

सिक्किम

1.33

0.70

52.96

0.51

38.32

1.21

91.28

18.

महाराष्ट्र

146.79

48.44

33.00

82.76

56.38

131.20

89.38

19.

उत्तर प्र.

267.22

5.16

1.93

232.72

87.09

237.89

89.03

20.

तमिलनाडु

125.27

21.76

17.37

89.29

71.27

111.05

88.64

21.

त्रिपुरा

7.51

0.25

3.26

6.18

82.30

6.42

85.56

22.

कर्नाटक

101.31

24.51

24.20

60.73

59.95

85.25

84.15

23.

मेघालय

6.51

0.05

0.70

5.30

81.41

5.34

82.11

24.

असम

72.25

1.11

1.54

57.77

79.95

58.88

81.49

25.

जम्मू और कश्मीर

19.21

5.75

29.95

9.85

51.27

15.60

81.22

26.

छत्तीसगढ

50.01

3.20

6.39

37.20

74.39

40.40

80.78

27.

मणिपुर

4.52

0.26

5.74

3.34

73.85

3.59

79.59

28.

ओडिशा

88.69

3.11

3.50

64.85

73.11

67.96

76.62

29.

आंध्र प्र.

95.53

30.74

32.18

39.78

41.64

70.52

73.82

30.

मध्य प्र.

111.79

13.53

12.10

63.38

56.69

76.91

68.80

31.

राजस्थान

107.74

11.74

10.90

48.72

45.22

60.46

56.12

32.

पश्चिम बंगाल

175.56

2.15

1.22

94.76

53.97

96.91

55.20

33.

झारखंड

62.55

3.45

5.52

30.86

49.33

34.31

54.85

34.

केरल

70.77

16.64

23.51

21.91

30.96

38.56

54.48

 

कुल

19,36.61

3,23.63

16.71

12,33.02

63.67

15,56.65

80.38

स्रोत: जेजेएम – आईएमआईएस                एचएच: परिवार

यह जानकारी आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमण्णा द्वारा दी गई।

**.*

एमजी/केसी/आईएम/एसएस


(Release ID: 2118389) Visitor Counter : 210
Read this release in: English , Urdu , Tamil