सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं
Posted On:
27 MAR 2025 2:56PM by PIB Delhi
पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा सहित बोडोलैंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं (निर्माणाधीन, वर्ष 2024-25 के दौरान पूर्ण, स्वीकृत लेकिन अभी शुरू होना बाकी) का राज्यवार विवरण निम्नानुसार है:

निर्माणाधीन कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों और स्वीकृत लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के व्यय को पूरा करने के लिए परियोजना-वार नहीं बल्कि राज्यवार धनराशि आवंटित की जाती है। वर्ष 2024-25 के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर विकास और रखरखाव कार्यों के लिए आवंटित धनराशि इस प्रकार है:

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का पूरा होना कानूनी दायित्व से मुक्त भूमि की उपलब्धता, वन मंजूरी, पर्यावरण मंजूरी, उपयोगिता स्थानांतरण, कार्य के अनुकूल मौसम, ठेकेदार की वित्तीय स्थिति आदि पर निर्भर करता है। असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों में सभी निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को वर्ष 2028 तक पूरा किया जाना है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए उठाए गए कदम इस प्रकार हैं:
(i) भूमि अधिग्रहण को सुव्यवस्थित करना
(ii) विवाद समाधान तंत्र को नया रूप दिया गया हैं।
(iii) भूमि अधिग्रहण, मंजूरी आदि के संदर्भ में पर्याप्त तैयारी के बाद परियोजनाएं प्रदान करना।
(iv) संरेखण को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यथाशीघ्र उचित ढंग से तैयार उपयोगिता अनुमान प्राप्त किए जाने चाहिए तथा उन्हें मूल्यांकन प्रस्ताव का भाग बनाया जाना चाहिए।
(v) राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों के साथ घनिष्ठ समन्वय
(vi) विभिन्न स्तरों पर नियमित समीक्षा
(vii) कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और समय विस्तार के प्रस्तावों को शीघ्र मंजूरी देना
(viii) कार्यों की मंजूरी से पहले नेटवर्क योजना समूह का मूल्यांकन, ताकि मंजूरी से संबंधित मुद्दों को पहले ही चिन्हित किया जा सके और समाधान पहले ही निकाला जा सके।
(ix) दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भूभागों में सुरक्षा कार्यों के लिए समुचित प्रावधान विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में रखे गए हैं।
यह उत्तर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में दिया।
****
एमजी/केसी/जेके/एनजे
(Release ID: 2115785)
Visitor Counter : 310