महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पूरे देश में अब 812 वन स्टॉप सेंटर कार्यरत, 10.80 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

प्रविष्टि तिथि: 26 MAR 2025 3:47PM by PIB Delhi

वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) मिशन शक्ति के अंतर्गत संबल शीर्षक का एक घटक है। यहां हिंसा से प्रभावित महिलाओं और निजी तथा सार्वजनिक स्थलों पर संकटग्रस्त महिलाओं को एकीकृत सहायता प्रदान की जाती है। वन स्टॉप सेंटर इन महिलाओं को चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता और सलाह, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता तथा मनो-सामाजिक परामर्श जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है। आज की तारीख में, देश भर में 812 ओएससी कार्यरत हैं। वन स्टॉप सेंटर ने अपनी स्थापना (01.04.2015) से लेकर 31.01.2025 तक 10.80 लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की है। मंत्रालय ने ओएससी के लिए समर्पित वाहन किराए पर लेने का प्रावधान किया है।

यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

****

एमजी/केसी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2115398) आगंतुक पटल : 117
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Bengali