रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वायुसेना प्रमुख ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया

प्रविष्टि तिथि: 21 MAR 2025 5:11PM by PIB Delhi

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 21 मार्च 2025 को वायुसेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय वायुसेना के उन मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समारोह में सेना/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कुल 40 खिलाड़ियों और 11 अग्निवीर वायु (खेल) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंतर सेना/राष्ट्रीय चैंपियनशिप/खेलों में विजेता के रूप में भारतीय वायुसेना की सात टीमों को भी इस समारोह में सम्मानित किया गया।

वायुसेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वायुसेना खेल बुलेटिन 2024 का भी अनावरण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों और भारतीय वायुसेना में प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने उपलब्धि हासिल करने वालों खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भारतीय वायुसेना के मूल्यों को बनाए रखते हुए दृढ़ता और निरंतरता के स्तर को बनाए रखने तथा खेलों को बढ़ावा देने की सलाह दी।

****-.*

एमजी/केसी/एके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2113799) आगंतुक पटल : 573
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil