उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
प्रविष्टि तिथि:
13 MAR 2025 7:13PM by PIB Delhi
होली के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जो हमें नवीन सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। इस मंगलमय उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाते हुए, आइए हम इसके प्रेम के संदेश को अपनाएँ। होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं, जो इन रंगों की तरह एक साथ मिलकर हमारे देश की अद्भुत छवि अनेकता में एकता को प्रस्तुत करते हैं।
इस होली पर हम संकल्प लें कि हमारे विचार करुणा से रंगे हों, हमारे कर्म मानवता की सेवा में समर्पित हों और हमारी सोच राष्ट्र के सुनहरे भविष्य की ओर केंद्रित हो।
****
एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2111318)
आगंतुक पटल : 193