पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए क्षमता निर्माण योजना
Posted On:
12 MAR 2025 1:45PM by PIB Delhi
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने सूचित किया है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय से हस्तांतरण के आधार पर क्षमता निर्माण एवं तकनीकी सहायता योजना के क्षमता निर्माण घटक के कार्यान्वयन के लिए उन्हें 25 करोड़ रुपये की राशि अधिकृत की गई थी।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय 2015 से असम सहित पूरे देश में युवाओं को अल्पकालिक प्रशिक्षण (एसटीटी) के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण और पूर्व शिक्षा की मान्यता (आरपीएल) के माध्यम से अप-स्किलिंग और री-स्किलिंग प्रदान कर रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को उद्योग से संबंधित कौशल से लैस करके रोजगार के अवसरों तक पहुंचने के लिए उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। तीन चरणों के सफल क्रियान्वयन के बाद, पीएमकेवीवाई 4.0 वर्तमान में असम सहित पूरे देश में प्रगति पर है। पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत असम को 31.12.2024 तक वितरित की गई धनराशि का विवरण इस प्रकार है:
(राशि करोड़ रूपये में)
राज्य
|
2022-23
|
2023-24
|
2024-25 (चालू वर्ष)
|
असम
|
11.01
|
43.28
|
15.54
|
इसके अलावा, 31.12.2024 तक असम में पीएमकेवीवाई के तहत कुल मिलाकर भौतिक प्रगति निम्नानुसार है:
असम में पीएमकेवीवाई के अंतर्गत भौतिक प्रगति (आरंभ से अब तक)
|
विवरण
|
दाखिला
|
प्रशिक्षित/ उन्मुख
|
आकलन
|
प्रमाणित
|
दाखिल रिपोर्ट
|
पीएमकेवीवाई 1.0
|
33,408
|
33,408
|
32,395
|
19,668
|
3,694
|
पीएमकेवीवाई 2.0
|
6,69,154
|
6,54,610
|
5,32,501
|
4,93,270
|
60,808
|
पीएमकेवीवाई 3.0
|
35,476
|
32,722
|
24,088
|
20,237
|
2,755
|
पीएमकेवीवाई 4.0
|
1,46,012
|
1,07,966
|
61,416
|
57,456
|
*
|
कुल
|
8,84,050
|
8,28,706
|
6,50,400
|
5,90,631
|
67,257
|
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए कौशल विकास और क्षमता निर्माण से संबंधित 59.60 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 38 परियोजनाओं को पूर्वोत्तर परिषद द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र में मंजूरी दी गई।
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
एमजी/आरपी/केसी/एसकेएस/एचबी
(Release ID: 2110731)
Visitor Counter : 67