सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: पीएम-दक्ष योजना

Posted On: 11 MAR 2025 12:58PM by PIB Delhi

पीएम-दक्ष योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसके तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विमुक्त जनजातियां (डीएनटी), सफाई कर्मचारियों और कूड़ा बीनने वालों को पैनलबद्ध प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। पीएम-दक्ष योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, इसलिए इसके कार्यान्वयन में राज्यों की कोई भूमिका नहीं है। इस योजना के तहत इस तरह के फंड को राज्यवार आवंटित और वितरित नहीं किया जाता है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक पीएम-दक्ष योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या, वर्षवार और राज्यवार नीचे दी गई है:

पीएम-दक्ष के अंतर्गत राज्यवार प्रशिक्षुओं का विवरण

क्र. सं.

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम

2020-21

2021-22

2022-23

2023-24

प्रशिक्षित

प्रशिक्षित

प्रशिक्षित

प्रशिक्षित

  1.  

आंध्र प्रदेश

870

2167

1969

325

  1.  

असम

1183

2070

1357

3633

  1.  

बिहार

2596

3032

2040

2113

  1.  

छत्तीसगढ

694

999

641

593

  1.  

दिल्ली

487

337

327

198

  1.  

गोवा

0

0

125

0

  1.  

गुजरात

1199

1783

910

623

  1.  

हरियाणा

1137

964

1470

1888

  1.  

हिमाचल प्रदेश

319

898

739

885

  1.  

जम्मू-कश्मीर

664

765

1292

1040

  1.  

झारखंड

370

1241

790

1108

  1.  

कर्नाटक

781

1351

790

2094

  1.  

केरल

763

859

353

198

  1.  

लद्दाख

60

50

0

60

  1.  

मध्य प्रदेश

2764

3260

4222

17192

  1.  

महाराष्ट्र

2567

1963

1261

10046

  1.  

मणिपुर

241

516

343

0

  1.  

मेघालय

60

30

140

0

  1.  

ओडिशा

736

1017

1304

1232

  1.  

पुदुचेरी

31

51

0

30

  1.  

पंजाब

1509

2377

2884

2122

  1.  

राजस्थान

1890

1927

1383

7934

  1.  

सिक्किम

160

155

25

25

  1.  

तमिलनाडु

1032

1137

1011

2140

  1.  

तेलंगाना

430

720

866

1055

  1.  

त्रिपुरा

92

509

470

487

  1.  

उत्तर प्रदेश

6659

7798

4167

21304

  1.  

उत्तराखंड

1090

679

512

1247

  1.  

चंडीगढ़

0

0

110

0

  1.  

पश्चिम बंगाल

1713

3347

1520

613

कुल

32097

42002

33021

80185

पीएम-दक्ष योजना के अंतर्गत पैनलबद्ध प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जो क्षेत्र में लक्षित समूहों के बीच विशिष्ट रोजगार की मांग को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के एसआईडीएच पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी रोजगार की भूमिका में प्रशिक्षण दे सकते हैं।

पीएम-दक्ष योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिसका उद्देश्य लक्षित समूह को वेतन और स्वरोजगार प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद, प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन और प्रमाणन किया जाता है और प्रमाणित प्रशिक्षुओं को वेतन रोजगार या स्वरोजगार में प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

लक्षित समूह के बीच पीएम-दक्ष योजना को बढ़ावा देने के लिए, पूरे भारत में प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से विज्ञापन जारी किए जाते हैं। प्रशिक्षण संस्थान जागरूकता शिविरों का आयोजन करके, क्लस्टर/समुदायों तक पहुंचकर और योजना के बारे में जागरूकता फैलाकर लक्षित समूह के बीच जागरूकता फैलाते हैं।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

एमजी/आरपी/केसी/जेके/एसके


(Release ID: 2110286) Visitor Counter : 103


Read this release in: English , Urdu , Bengali