खान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में खनिज और अलौह धातु उत्पादन में बढोतरी का रुख


प्रमुख खनिजों और अलौह धातुओं के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि

Posted On: 27 FEB 2025 6:26PM by PIB Delhi

वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन के बाद  वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) के दौरान भी देश में प्रमुख खनिजों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। देश में खनन से प्राप्त होने वाले खनिजों के मूल्य और मात्रा में लौह अयस्क का 70 प्रतिशत हिस्सा रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का उत्पादन 274 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था।

अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, लौह अयस्क का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-जनवरी) में 228 एमएमटी से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 236 मिलियन मीट्रिक टन हो गया है, जो 3 दशमलव 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मैंगनीज अयस्क का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2 दशमलव 7 मिलियन मीट्रिक टन से 11 दशमलव 1 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 3 दशमलव शून्य मिलियन मीट्रिक टन हो गया है। क्रोमाइट का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2 दशमलव 3 मिलियन मीट्रिक टन से 8 दशमलव 7 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 2 दशमलव 5 मिलियन मीट्रिक टन हो गया है। बॉक्साइट का उत्पादन भी वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-जनवरी) में 19 दशमलव 5 मिलियन मीट्रिक टन से 5 दशमलव 6 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 20 दशमलव 6 मिलियन मीट्रिक टन पहुंच गया है।

अलौह धातु क्षेत्र में, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1 दशमलव 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-जनवरी) में 34 दशमलव छह-सात लाख टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में यह 35 दशमलव एक-शून्य लाख टन (एलटी) हो गया। इसी तुलनात्मक अवधि में परिष्कृत तांबे का उत्पादन 7 दशमलव 4 प्रतिशत बढ़कर 4 दशमलव एक-नौ लाख टन से 4 दशमलव पांच-शून्य लाख टन हो गया है।

भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, परिष्कृत कॉपर में शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक और विश्व का चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। वर्तमान वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में लगातार वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग इस्पात उद्योग में इसकी मजबूत मांग को दर्शाता है। एल्युमीनियम और तांबे के उत्पादन में बढोतरी में रुझान- ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में लगातार सुदृढ़ आर्थिक गतिविधियों का संकेत देते हैं।

***

एमजी/केसी/एकेवी/केके


(Release ID: 2106720) Visitor Counter : 220
Read this release in: Tamil , English , Urdu