युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोटापे से लड़ने के आह्वान के समर्थन में जाने-माने भारतीय खिलाड़ी आगे आए

Posted On: 07 FEB 2025 3:25PM by PIB Delhi

देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के उद्घाटन समारोह में मोटापे से लड़ने के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का समर्थन करने के लिए देश के जाने-माने खिलाड़ी आगे आ रहे हैं।

भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने आहार जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अच्छा भोजन स्वस्थ और खुशहाल जीवन की आधारशिला है। आइए, फिट फूड इंडिया को अपनी जीवनशैली में अपनाएं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित है।"

टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने भी इसी भावना को दोहराया और सोच-समझकर भोजन ग्रहण करने के महत्व को बढ़ावा दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "हम जो खाना खाते हैं, वह हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाता है। आइए, पौष्टिक विकल्पों के लिए प्रतिबद्ध हों और फिट फूड इंडिया को अपनी जीवनशैली में अपनाएं, जिससे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के फिट इंडिया के मिशन में योगदान दिया जा सके।"

फिट इंडिया आइकन और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) चैंपियन संग्राम सिंह ने इस बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों से फिट जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। सिंह ने एक वीडियो में कहा, "मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी चीज है अच्छा खाना और फिट रहना। हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने सभी से यही आग्रह किया है और हमें मोटापे से लड़ना चाहिए। बुढ़ापे में धन और विलासिता मायने नहीं रखती - केवल हमारा शरीर ही हमारा साथ देगा। आइए हम खुद को स्वस्थ बनाएं और देश को आगे ले जाएं।"

जाने-माने खिलाड़ियों के इस अभियान को समर्थन मिलने से मोटापे के खिलाफ लड़ाई जोर पकड़ रही है। पिछले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल के अंतर्गत केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 250 से अधिक डॉक्टरों और पोषण विशेषज्ञों के एक समूह का नेतृत्व किया, जिन्होंने भारत में मोटापे से लड़ने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में इसका आह्वान किया। उन्होंने मोटापे के खिलाफ जंग का आह्वान किया, जो युवा और वृद्ध सभी आयु समूहों को प्रभावित कर रहा है।

***

एमजी/आरपी/केसी/एचएन/एचबी          


(Release ID: 2100690) Visitor Counter : 151


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil