पर्यटन मंत्रालय
रणभूमि ऐप
Posted On:
03 FEB 2025 4:35PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रणभूमि ऐप और भारत रणभूमि दर्शन पहल ऐतिहासिक महत्व और वीरता वाले ऐसे क्षेत्रों को भारत के नागरिकों के लिए खोलने के लिए शुरू की गई है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान को दर्शाते हैं।
77 शौर्य गंतव्य स्थलों का राज्य-वार विवरण अनुलग्नक में संलग्न है।
भारतीय सेना ने राज्य सरकारों व पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से इन संवेदनशील और दूरस्थ स्थानों पर आने वाले आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जोखिम न्यूनीकरण एवं सुरक्षा उपाय लागू किए हैं:
- सैन्य संपर्क बिंदु और सहायता- उच्च जोखिम वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में, आगंतुकों को सुरक्षा और मंजूरी के लिए सेना इकाइयों के साथ समन्वय करना आवश्यक है, यह सुविधा एकल खिड़की के माध्यम से प्रदान की जाती है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, सावधानियां बरतने और अनुकूलन प्रोटोकॉल की भी सलाह दी जाती है।
- नियंत्रित पहुंच और परमिट- सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों में प्रवेश को विनियंत्रित किया जाता है और विशेष परमिट जारी किए जाते हैं।
- आपातकालीन प्रतिक्रिया और चिकित्सा सहायता- क्षेत्र में आकस्मिक सुविधा के लिए जिला अस्पताल उपलब्ध है। तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सेना द्वारा आपातकालीन निकासी प्रोटोकॉल लागू हैं।
- मौसम संबंधी सलाह- विषम परिस्थितियों में दुर्घटना से बचने के लिए मौसम संबंधी सलाह जारी की जाती है।
- पर्यटन और पर्यावरण संबंधी दिशानिर्देश- संवेदनशील इकोसिस्टम के संरक्षण और जिम्मेदारीयुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टिकाऊ पर्यटन कार्यप्रणालियों को बढ़ावा दिया जाता है।
अवसंरचना संवर्धन और मूलभूत सुविधाओं का विकास:
- "भारत रणभूमि दर्शन" पहल जागरूकता और डिजिटल जुड़ाव मंच के रूप में कार्य करती है।
- वर्तमान में इन स्थानों पर युद्ध स्मारक/संग्रहालय और जलपान आदि की कुछ सुविधाएं उपलब्ध हैं। अवसंरचना संवर्धन संबंधित राज्य की अपनी योजनाओं के माध्यम से किया जाता है।
यह जानकारी आज लोकसभा में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक लिखित उत्तर में दी।
अनुलग्नक देखने के लिए क्लिक करें
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एसके
(Release ID: 2099404)
Visitor Counter : 134