पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने जानकारी प्रदान करने के लिए मेला क्षेत्र में अतुल्य भारत मंडप स्थापित किया है

Posted On: 03 FEB 2025 4:30PM by PIB Delhi

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 हो रहा है। संगठन, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाना राज्य सरकार का विषय है।

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से महाकुंभ 2025 को बढ़ावा दे रहा है। मंत्रालय ने जानकारी प्रदान करने और पर्यटकों, मीडिया, प्रभावशाली लोगों आदि को शामिल करने के लिए मेला क्षेत्र में अतुल्य भारत मंडप स्थापित किया है। महाकुंभ के लिए विभिन्न टूर पैकेजों, उड़ान विकल्पों, आवास विकल्पों आदि का नया क्रिएटिव, डिजिटल ब्रोशर तैयार और प्रसारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों के लिए समर्पित महाकुंभ टूरिस्ट इन्फोलाइन (1800111363) स्थापित की गई है।

महाकुंभ का प्रचार-प्रसार पर्यटन मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भी किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम, भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने टेंट सिटी, प्रयागराज में 80 लक्जरी टेंट आवास स्थापित किए हैं।

संस्कृति मंत्रालय ने उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक गांव कलाग्राम स्थापित किया है जिसमें अनुभूत मंडपम, कलाकारों के प्रदर्शन, खाद्य क्षेत्र, पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा आदि का प्रदर्शन और बिक्री शामिल है।

रेल मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने और प्रयागराज से आने-जाने की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ब्यौहारी-कटनी सेक्टर पर 16 ट्रेन सेवाएं (05609/05610 जबलपुर-बरगवां कुंभ मेला स्पेशल सहित) संचालित की जा रही हैं। प्रयागराज की आगे की यात्रा के लिए, यात्री कटनी में ट्रेन बदल सकते हैं और कटनी-प्रयागराज क्षेत्र में सेवा देने वाली 176 ट्रेनों (32 विशेष ट्रेनों सहित) का लाभ उठा सकते हैं।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

******

एमजी/ केसी/पीके


(Release ID: 2099381) Visitor Counter : 161


Read this release in: Tamil , English , Urdu