संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन

Posted On: 03 FEB 2025 4:22PM by PIB Delhi

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (एनएमसीएम) की स्थापना की है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा कार्यान्वित इस मिशन का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की इसकी क्षमता का दस्तावेजीकरण करना है।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में, एनएमसीएम ने जून 2023 में मेरा गाँव मेरी धरोहर (एमजीएमडी) पोर्टल ( https://mgmd.gov.in/ ) लॉन्च किया था। इस पहल का उद्देश्य भारत के 6.5 लाख गाँवों की सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेजीकरण करना है। वर्तमान में, 4.5 लाख गाँव अपने-अपने सांस्कृतिक पोर्टफोलियो के साथ पोर्टल पर लाइव हैं।

एमजीएमडी पोर्टल में मौखिक परंपराओं, विश्वासों, रीति-रिवाजों, ऐतिहासिक महत्व, कला रूपों, पारंपरिक भोजन, प्रमुख कलाकारों, मेलों और त्यौहारों, पारंपरिक पोशाक, आभूषणों और स्थानीय स्थलों सहित सांस्कृतिक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

एनएमसीएम भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सांस्कृतिक संपत्तियों का दस्तावेजीकरण और प्रचार करके, मिशन का उद्देश्य सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

एमजीएमडी पोर्टल पर विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों, कलाकारों और पारंपरिक कला रूपों की पहचान और डेटा संग्रह के लिए एक निर्धारित प्रारूप अपनाया गया है।

वर्तमान में मिशन का प्राथमिक उद्देश्य देश के 6.5 लाख गाँवों का डेटाबेस तैयार करना और उनका डेटा एमजीएमडी पोर्टल पर अपलोड करना है। मिशन के अन्य घटक सांस्कृतिक मानचित्रण के माध्यम से संस्कृति प्रतिभा खोज, राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्य स्थल और आउटरीच-न्यूज़लैटर, पत्रिका, पुस्तिकाएं, विज्ञापन, मीडिया और प्रचार, सामग्री डिजाइनिंग आदि हैं।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी है।

***

एमजी/केसी/एसजी


(Release ID: 2099367) Visitor Counter : 55


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Telugu