लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 28 JAN 2025 1:35PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने ‘पंजाब केसरी’ श्री लाला लाजपत राय जी के जयंती पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों, लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर लोक सभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित लाला लाजपत राय के जीवन-चरित्र पर आधारित एक पुस्तिका उपिस्‍थत गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाला लाजपत राय के चित्र का अनावरण 17 नवंबर, 1956 को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में किया था। 

****

एमजी/आरपी/केसी/एचएन/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2096939) आगंतुक पटल : 205
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil