प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2025 8:51AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

 

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/केके


(रिलीज़ आईडी: 2095687) आगंतुक पटल : 294
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam