प्रविष्टि तिथि:
01 JAN 2025 11:24PM by PIB Delhi
पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने उन्हें बहुआयामी और परंपरा से जुड़ी प्रतिभा का मिश्रण बताया।
एक्स पर दिलजीत दोसांझ की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने लिखा:
“दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार वार्तालाप!
दिलजीत दोसांझ वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनमें प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण है। हम संगीत, संस्कृति और उनकी अन्य योग्यताओं के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े…
****
एमजी/केसी/एसएस/एसके