वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कस्टम्स ब्रोकर्स लाइसेंसिंग परीक्षा, 2025 18.03.2025 को आयोजित होगी

प्रविष्टि तिथि: 30 DEC 2024 6:30PM by PIB Delhi

ऑनलाइन लिखित परीक्षा के संबंध में 31.08.2024 को राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन के संदर्भ में, सीमा शुल्क दलाल लाइसेंसिंग परीक्षा, 2025 18.03.2025 को आयोजित होने वाली है।

लिखित और मौखिक परीक्षाओं का पैटर्न इस प्रकार होगा:

  • लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न द्विभाषी होंगे, यानी अंग्रेजी और हिंदी में, और उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी या हिंदी में से किसी एक भाषा में उत्तर देने का विकल्प है।

अन्य विवरण इस प्रकार हैं:

प्रश्नों की संख्या :

:150

समय अवधि :

: ढाई घंटे (10:30 बजे से 13:00 बजे तक)

अंकन योजना :

: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3

: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1

अधिकतम अंक :

:450

अर्हक अंक :

:270 (60%)

 

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को सीमा शुल्क ब्रोकर लाइसेंसिंग विनियम, 2018 यथा संशोधित के विनियम 6 के अनुसार मौखिक परीक्षा में शामिल होना होगा। मौखिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत अंक 60% होंगे।

किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए कृपया वेबसाइट (www.cbic.gov.in  और www.nacin.gov.in)  देखें  या निकटतम सीमा शुल्क आयुक्तालय/नासिन, पालसमुद्रम से ई-मेल - cblr-nacinpsm[at]gov[dot]in  पर संपर्क करें।

****

नाभ/कुमोना


(रिलीज़ आईडी: 2088927) आगंतुक पटल : 198
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi