राष्ट्रपति सचिवालय
                
                
                
                
                
                    
                    
                        प्रेस विज्ञप्ति
                    
                    
                        
                    
                
                
                    Posted On:
                24 DEC 2024 9:18PM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                1. भारत के राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल पद से श्री रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
2. भारत के राष्ट्रपति ने निम्नलिखित राज्यपालों की नियुक्तियां भी की हैं:-
(i) मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(ii) जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iii) बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iv) केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(v) श्री अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
3. उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एमपी
                
                
                
                
                
                (Release ID: 2088612)
                Visitor Counter : 98