प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 20 DEC 2024 1:51PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।

***

एमजी/केसी/एकेवी/केके


(रिलीज़ आईडी: 2086418) आगंतुक पटल : 292
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam