प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्रीमती तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
17 DEC 2024 10:23AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक की प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् एवं पद्म पुरस्कार विजेता श्रीमती तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"कर्नाटक की प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार विजेता श्रीमती तुलसी गौड़ा जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने अपना जीवन प्रकृति के पोषण, हज़ारों पौधे लगाने और हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए समर्पित कर दिया। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मार्गदर्शक बनी रहेंगी। उनका काम हमारी धरती की रक्षा के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
***
एमजी/केसी/बीयू/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2085093)
आगंतुक पटल : 451
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Punjabi
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam