संस्कृति मंत्रालय
पुरावशेषों की पुनर्प्राप्ति
प्रविष्टि तिथि:
16 DEC 2024 4:18PM by PIB Delhi
ये वस्तुएं पहले ही न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय को सौंप दी गई हैं। अमेरिका से भारत में 297 प्राचीन वस्तुओं के परिवहन के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्मारकों, स्थलों और पुरावशेषों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियमित निगरानी कर्मचारियों के अलावा, आवश्यकतानुसार निजी सुरक्षा गार्ड और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है। जब भी किसी पुरावशेष की चोरी की सूचना मिलती है, तो संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाती है और कस्टम एग्जिट चैनल सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को 'लुक आउट नोटिस' जारी किया जाता है ताकि चोरी हुए पुरावशेष का पता लगाने और उसके अवैध निर्यात को रोकने के लिए निगरानी रखी जा सके।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***
एमजी/केसी/केके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2084925)
आगंतुक पटल : 171