पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस)

प्रविष्टि तिथि: 11 DEC 2024 3:41PM by PIB Delhi

पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (एनईएसआईडीएस) को 2017-18 में नई केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में लागू किया गया था और व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की सिफारिश और सरकार के अनुमोदन के अनुसार सड़क क्षेत्र के सम्बंध में क्षेत्रीय ओवरलैप को रोकने के लिए 2022-23 में एनईएसआईडीएस (सड़क) और एनईएसआईडीएस (सड़क अवसंरचना के अलावा अन्य) में पुनर्गठित किया गया था।

पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 से 31 अक्टूबर 2024 तक एनईएसआईडीएस (ओटीआरआई) के अंतर्गत 163.46 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 परियोजनाएं और एनईएसआईडीएस (सड़क) के अंतर्गत 722.68 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 परियोजनाओं सहित 886.14 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 30 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।

केंद्रीय उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

एमजी/केसी/वीके/ओपी
 


(रिलीज़ आईडी: 2083395) आगंतुक पटल : 99
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Tamil