इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात उत्पादन के लिए पीएलआई योजना

प्रविष्टि तिथि: 06 DEC 2024 5:58PM by PIB Delhi

देश के भीतर विशेष इस्पात के विनिर्माण को प्रोत्साहन देने और पूंजी निवेश को आकर्षित करके आयात को कम करने के लिए जुलाई 2021 में इस्पात मंत्रालय द्वारा उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना अधिसूचित की गई थी और अप्रैल, 2023 से यह चालू हो गई है। विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत अनुमानित अतिरिक्त निवेश 27,106 करोड़ रुपये है, लगभग 24 मिलियन टन की डाउनस्ट्रीम क्षमता सृजन और 14,760 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन का अनुमान है।

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने यह जानकारी आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

एमजी/केसी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 2081663) आगंतुक पटल : 149
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil