गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य योजना

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2024 4:47PM by PIB Delhi

आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य योजना 23 जनवरी, 2021 को शुरू की गई थी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, असम राइफल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सेवारत कार्मिक और उनके आश्रित आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इस योजना के तहत 41,21,443 आयुष्मान सीएपीएफ कार्ड (आईडी) बनाए गए हैं।

28 नवंबर, 2024 तक, इस योजना के तहत 14,77,064 दावों का निपटान किया गया है।

यह जानकारी गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

एमजी/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2080794) आगंतुक पटल : 217
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil