संस्कृति मंत्रालय
महाभारत काल की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
प्रविष्टि तिथि:
02 DEC 2024 5:25PM by PIB Delhi
मेरठ के हस्तिनापुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का एक संरक्षित स्थल है। केंद्र सरकार ने इसे वर्ष 2021-22 के लिए पांच 'विशेष स्थलों' में से एक घोषित किया है।
हाल के दिनों में क्षेत्र को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले फुटपाथों का निर्माण, पार्किंग, भूनिर्माण और आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं जैसे संरक्षण और विकास कार्य किए गए हैं। वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान हस्तिनापुर स्थल पर पुरातत्व उत्खनन किया गया। साइट पर एक फोटो प्रदर्शनी और खुदाई से प्राप्त निष्कर्ष भी प्रदर्शित हैं। उन जगहों पर हुए अतिक्रमण को भी हटा दिया गया है।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
************
एमजी/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2079871)
आगंतुक पटल : 232