पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: रडार पूर्वानुमान प्रणाली

प्रविष्टि तिथि: 27 NOV 2024 6:00PM by PIB Delhi

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक  प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि मिशन मौसम के तहत मौसम संबंधी पूर्वानुमान प्रणाली की सटीकता में सुधार के लिए मंत्रालय की देश में डॉपलर वेदर रडार (डीडब्ल्यूआर) की संख्या बढ़ाने की योजना है। मिशन मौसम के अंतर्गत दो से तीन वर्षों में कुल 87 डॉपलर वेदर रडार स्थापित करने का प्रस्ताव है। ये देश भर की मौसम निगरानी क्षमता बढ़ाएंगे।

कर्नाटक सरकार की ओर से इस बारे में कोई प्रस्ताव नहीं आया है। हालांकि माननीय कैबिनेट मंत्री और माननीय संसद सदस्यों ने कर्नाटक में डॉपलर वेदर रडार की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजे हैं।

****

एमजी/केसी/एकेवी/के 


(रिलीज़ आईडी: 2079012) आगंतुक पटल : 49
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil