राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की राष्ट्रपति ने कोटि दीपोत्सवम्-2024 को सुशोभित किया

प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2024 8:58PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (21 नवंबर, 2024) हैदराबाद, तेलंगाना के एनटीआर स्टेडियम में कोटि दीपोत्सवम्-2024 को सुशोभित किया।

 

इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें दीपोत्सव में भाग लेकर खुशी हो रही है क्योंकि यह आध्यात्मिक कार्यक्रम समृद्ध तेलुगु कला संस्कृति और विरासत की भूमि पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन सभी को अन्धकार से प्रकाश की ओर तथा अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने का सन्देश देता है। उन्होंने सभी से संकल्प का दीप जलाने का आग्रह किया। यह संकल्प है - देश को निरंतर विकास के मार्ग पर बढाने का, सह संकल्प है - सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का, और यह संकल्प है – जन-कल्याण और वंचितों के लिए कार्य करने का।

 

राष्‍ट्रपति ने आज कहा कि भारत सम्पूर्ण और समावेशी विकास के लक्ष्‍य के साथ आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्‍य को पाने के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना होगा। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍‍त किया कि आधुनिकता को अपनाने के साथ-साथ अपनी गौरवशाली संस्‍कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के माध्‍यम से हम विकास के लक्ष्‍य को शीघ्र प्राप्त कर पाएंगे।

 

राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

***

एमजी/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2076236) आगंतुक पटल : 116
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Malayalam