अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित किया गया
प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2024 5:30PM by PIB Delhi
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने आज (30 अक्टूबर, 2024) मंत्रालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित किया। इसके अंतर्गत मंथन हॉल में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

समारोह में कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शपथ में सरदार वल्लभभाई पटेल की दृष्टि और कार्यों से हुए देश की एकीकरण की भावना को देशवासियों के बीच फैलाने के महत्व पर जोर दिया गया।

एमजी/आरपीएम/केसी/एकेवी/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2069696)
आगंतुक पटल : 148