खान मंत्रालय
खान मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (एफआईएमआई) के सहयोग से खनन में राज्य की सर्वोत्तम कार्य प्रणाली पर अध्ययन पर
एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2024 2:51PM by PIB Delhi
खान मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (एफआईएमआई) के सहयोग से आज दिल्ली में खनन में राज्य की सर्वोत्तम कार्य प्रणाली पर अध्ययन पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें 20 राज्यों के खनन उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस संवादात्मक कार्यशाला का उद्देश्य राज्यों द्वारा की गई विभिन्न पहलों और नीतिगत सुधारों पर समझ बनाना है। इस अध्ययन का उद्देश्य उन विभिन्न सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आकलन और पहचान करना है जिन्हें राज्य सरकारों ने अपने अधिकार क्षेत्र में लागू/अपनाया है और यह प्रदर्शित करना है कि खनन क्षेत्र का विकास और बेहतर बनाने के लिए अन्य राज्य इन प्रणालियों को कैसे दोहरा/अपना सकते हैं। यह अध्ययन राज्य खनन सूचकांक विकसित करने के लिए मंत्रालय के चल रहे कार्य का पूरक होगा, जिसकी रूपरेखा राज्यों को डेटा प्रस्तुत करने के लिए सितंबर में जारी की गई थी।
GXXB.JPG)
खान मंत्रालय में सचिव श्री वी.एल. कांथा राव कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थे। अपने मुख्य भाषण में श्री राव ने नवीन नीतियों, पहलों और प्रशासनिक उपायों को पेश करके एक मजबूत नियामक वातावरण को बढ़ावा देने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, जो इस क्षेत्र की प्रभावशाली और सतत विकास को आगे बढ़ाते हैं। अध्ययनों को सफलतापूर्वक पूरा करने में राज्यों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण होने पर जोर देते हुए, उन्होंने राज्यों के प्रतिनिधियों को उनके द्वारा लागू/ अपनाई गई सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
8A86.JPG)
*****
एमजी/आरपीएम/केसी/एचएन/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2067328)
आगंतुक पटल : 164