कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत काम करने वाले कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के लिए मध्य अभियान प्रगति रिपोर्ट जारी की

प्रविष्टि तिथि: 16 OCT 2024 5:32PM by PIB Delhi

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत काम करने वाले कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग ने स्वच्छता विशेष अभियान 4.0 के लिए बड़े उत्साह के साथ पहलों को संचालित किया है। लंबित वीआईपी संदर्भों, जन शिकायतों के निपटान, भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा और छंटाई, स्वच्छता जागरूकता पैदा करने करने हेतु आउटडोर अभियानों को चलाने के संबंध में स्वच्छता विशेष अभियान 4.0 के लक्ष्यों को 1 अक्टूबर, 2024 तक हासिल करना निर्धारित किया था। विभाग ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काफी प्रगति की है। भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा और छंटाई का काम तीव्र गति से किया जा रहा है तथा लक्ष्यों को जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। विभाग में वीआईपी संदर्भों और जन शिकायतों से संबंधित बहुत कम लंबित मामले हैं। विभाग के सभी संस्थानों द्वारा नियमित रूप से सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाया जा रहा है और साथ में उनकी निगरानी भी की जा रही है। स्वच्छता कार्यक्रमों के जरिये पर्याप्त स्थान खाली किए जा रहे हैं और इससे राजस्व का सृजन भी हो रहा है। सफाई के लिए चिन्हित स्थलों की तस्वीरें भी सफाई के बाद बड़े सुधार को दर्शाती हैं। आईसीएआर/डीएआरई संस्थानों द्वारा अंदर और बाहरी इलाकों में सफाई को कायम खने के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2065698) आगंतुक पटल : 78
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu