विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विधायी विभाग के सचिव ने डिजिटलीकरण की प्रगति और स्वच्छता उपायों की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2024 7:16PM by PIB Delhi

विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि ने 5 अक्टूबर 2024 को रिकॉर्ड रूम, विभिन्न अनुभागों और डिजिटलीकरण इकाई सहित विभाग के परिसर का दौरा किया। इसके बाद, 7/10/2024 को विधायी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसमें अनुभागों के साथ-साथ सामान्य क्षेत्र को साफ रखने और 1 करोड़ पृष्ठों के डिजिटलीकरण के लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों पर चर्चा कर निर्देश जारी किए गए।

इसके बाद, संयुक्त सचिव (प्रशासन-II)/नोडल अधिकारी, श्री आर.के.पटनायक, ने विभाग के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया और डिजिटलीकरण, छंटाई आदि की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की तथा विशेष अभियान 4.0 से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा की।

**********

एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2063985) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi