इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डिजिलॉकर ने उमंग के साथ साझेदारी की: सरकारी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच को अनलॉक करें

Posted On: 09 OCT 2024 6:27PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) ने उमंग ऐप को भारत के डिजिटल वॉलेट-डिजिलॉकर के साथ एकीकृत करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला का लाभ तक निर्बाध गति से नागरिकों को तक पहुंचाना है। ऐसा होने से अधिक सुविधाएं मिलेंगी और उपयोगकर्ता एक ही प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से कई सेवाओं का प्रबंधन कर सकेंगे।

उमंग सेवाओं का लाभ उठाना हुआ सरल

उमंग ऐप सभी एन्ड्रॉयड फोन उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ है और इसे आईओएस फोन उपयोगकर्ताओं तक भी पहुंचाया जा रहा है। और अब सरलता के साथ इन सेवाओं को डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।

आरंभ कैसे करें:

1. अपने डिजीलॉकर ऐप के नवीनतम संस्करण में अपडेट करें

2. अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डिजीलॉकर ऐप खोलें

3. डिजीलॉकर ऐप में उमंग आइकन पर क्लिक करें

4. संदेश  मिलने पर उमंग ऐप इंस्टॉल करें

5. डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुँचें

सरलीकृत सरकार-नागरिक संपर्क

इस एकीकरण से नागरिकों के लिए सरकार के साथ कुशल, डिजिटल-प्रथम तरीके से बातचीत करना आसान हो जाता है। डिजीलॉकर हमेशा से व्यक्तिगत और आधिकारिक दस्तावेज़ों तक पहुँच को सरल बनाने में अग्रणी रहा है और उमंग के साथ एकीकरण के बाद उन सेवाओं की सीमा का विस्तार हुआ है, जिन्हें आप चलते-फिरते एक्सेस कर सकते हैं।

डिजीलॉकर के बारे में

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत डिजीलॉकर एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य आवश्यक दस्तावेज़ों का सुरक्षित क्लाउड-आधारित भंडारण प्रदान करना है। उमंग जैसी ई-गवर्नेंस सेवाओं के साथ एकीकरण करके, डिजीलॉकर सरकारी सेवाओं तक पहुँच और लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.digilocker.gov.in पर जाएं।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/वीके/एसके



(Release ID: 2063827) Visitor Counter : 18


Read this release in: English , Urdu , Telugu