विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर, स्वच्छता ही सेवा अभियान, 2024 न्याय विभाग में मनाया गया

Posted On: 04 OCT 2024 5:08PM by PIB Delhi

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर, स्वच्छता ही सेवा अभियान, 2024 (एसएचएस 2024) न्याय विभाग में 14 सितंबर, 2024 से 2 अक्टूबर, 2024 तक "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" के थीम के तहत मनाया गया। 

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2024 को न्याय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ के साथ हुई। यह शपथ सचिव (न्याय) द्वारा दिलाई गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LI8O.jpg

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 , एसएचएस-2024 के तहत, सर्वोच्च न्यायालय और सभी उच्च न्यायालयों से अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन देने का अनुरोध किया गया था। इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली और देश के विभिन्न न्यायालय परिसरों ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KFP2.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BX53.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004355R.jpg

इसके अलावा, अभियान के दौरान उन क्षेत्रों की सफाई पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, जिन्हें आमतौर पर कार्यालय परिसर की नियमित सफाई/रखरखाव में नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसके लिए इस दौरान छतों, छत पर स्थित पानी की टंकियों की विशेष रूप से सफाई की गई। इस अवधि के दौरान विभिन्न कमरों के पर्दों की धुलाई/बदलने का कार्य किया गया। विभाग की कैंटीन के आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005TX5S.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006V1SB.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007QLUU.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008K6WC.jpg

19 सितंबर 2024 को, श्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विधि और न्याय मंत्रालय, ने अपनी उपस्थिति से अभियान की शोभा बढ़ाई और विभाग के सफाई मित्रों (हाउस कीपिंग स्टाफ) को सैनिटरी किट वितरित करके उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009883C.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0106LPE.jpg

विभाग के परिसर में ब्लैक स्पॉट की भी पहचान की गई, जिन्हें स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के तहत गहन स्वच्छता अभियान के माध्यम से साफ किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image01164FL.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image012DRUF.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image013OH44.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image014VIPU.jpg

अभियान का समापन सचिव (न्याय) के नेतृत्व में श्रमदान के साथ हुआ, जिसमें विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0157BP2.jpg

*****

एमजी/आरपीएम/केसी/ जीके/डीके



(Release ID: 2062157) Visitor Counter : 41


Read this release in: English , Urdu , Tamil