सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

एनवीस्टेट्स इंडिया 2024 : इन्वायरमेंट अकाउंट्स पर प्रेस नोट

Posted On: 30 SEP 2024 4:32PM by PIB Delhi

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने 30 सितंबर, 2024 को "एनवीस्टेट्स इंडिया 2024: इन्वायरमेंट अकाउंट्स" के लगातार 7वें अंक का प्रकाशन किया। पर्यावरण आर्थिक रिपोर्ट के संकलन के लिए यह एसईईए (पर्यावरण-आर्थिक लेखा प्रणाली) के अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार है। यह रिपोर्ट मंत्रालय की वेबसाइट www.mospi.gov.in पर उपलब्ध है।

इस प्रकाशन में महासागर के बारे में जानकारी जैसे नए क्षेत्र को शामिल किया गया है। यह रिपोर्ट महासागर का जानकारी के संकलन के लिए रूपरेखा प्रदान करती है। यह महासागरों से संबंधित मापदंडों के लिए डेटा प्रदान करती है। महासागर इकोसिस्टम पर तकनीकी सहायता विशेषज्ञ समूह द्वारा प्रदान की गई है, जिसमें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय आदि के सदस्य शामिल हैं।

रिपोर्ट में कोयला मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और ऊर्जा मंत्रालय के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा एसईईए-ऊर्जा ढांचे के अनुसार उपलब्ध कराए गए डेटा का उपयोग करके ऊर्जा के लिए भौतिक परिसंपत्ति खाते और भौतिक आपूर्ति और उपयोग तालिकाएं भी प्रदान की गई हैं। यह वर्ष 2023-24 के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार करने के लिए एकत्रित जानकारी का उपयोग करके संकलित मृदा पोषक सूचकांक के अद्यतन मूल्य भी प्रस्तुत करती है। रिपोर्ट में भारत की टैक्सोनॉमिक जैविक और पुष्प विविधता, तेंदुए और हिम तेंदुए की स्थिति, संबंधित मंत्रालयों/एजेंसियों के डेटा का उपयोग करके आनुवंशिक संरक्षण पर जानकारी भी शामिल है। टैक्सोनॉमिक समूहों द्वारा संकटग्रस्त प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की लाल सूची(रेड लिस्ट) की प्रजाति समृद्धि को स्थानिक डेटासेट का उपयोग करके संकलित किया गया है।

रिपोर्ट के कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • वर्ष 2000 से 2023 की अवधि के दौरान कुल संरक्षित क्षेत्र की संख्या में लगभग 72 प्रतिशत और क्षेत्रफल में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2000 से 2023 तक भारत में कुल संरक्षित क्षेत्रों की संख्या और क्षेत्रफल (वर्ग किमी में)

  • महासागरीय इकोसिस्‍टम का एक महत्वपूर्ण उप पारिस्थितिकी तंत्र मैंग्रोव है, जिसमें वर्ष 2013 से 2021 के दौरान लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2013 से 2021 तक भारत में मैंग्रोव कवर (वर्ग किमी में)

मंत्रालयएनवीस्टेट्स इंडिया 2024: इन्वायरमेंट अकाउंट्स प्रकाशन पर भविष्य में सुधार के लिए इनपुट/सुझावों का स्वागत करता है।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एचएन/एचबी



(Release ID: 2060386) Visitor Counter : 64


Read this release in: English , Urdu , Tamil