वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कपड़ा मंत्रालय स्थिरता, स्वच्छता और साइबर स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक 'स्वच्छता ही सेवा 2024' अभियान में हिस्सा लिया

Posted On: 26 SEP 2024 6:04PM by PIB Delhi

कपड़ा मंत्रालय ने अपने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कार्यालयों, संलग्न एवं वैधानिक निकाय कार्यालयों के माध्यम से स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छताविषय के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा 2024' अभियान में हिस्सा लिया।

स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत कपड़ा मंत्रालय, नई दिल्ली ने एक जीवंत पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कर्मचारियों ने स्वच्छता पर प्रभावशाली संदेश देते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और सभी लोगों को स्वच्छ, हरित भविष्य के लिए प्रेरित किया।

मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए स्वच्छता ही सेवाके अंतर्गत साइबर सुरक्षा/साइबर स्वच्छतापर एक तकनीकी सत्र भी आयोजित किया। मंत्रालय और मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संगठन के अधिकारियों ने इस सत्र में हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय कपड़ा निगम

राष्ट्रीय कपड़ा निगम ने एक संगठित सफाई मित्र सुरक्षा शिविर स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया।

भारतीय जूट निगम

एक पेड़ मां के नामथीम के अंतर्गत भारतीय जूट निगम (जेसीआई) के कार्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भारतीय जूट निगम ने आम, अमरूद आदि फलदार पेड़ों सहित 150 से अधिक पेड़ लगाए। एक हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया।

भारतीय कपास निगम

स्वच्छता ही सेवा के भाग के रूप में, भारतीय कपास निगम के कार्यालयों में पेड़ों की कटाई/छंटाई से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई।

विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय

विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय ने सेल्फी प्वाइंटस्थापित किया जहां लगभग 50 कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सेल्फी ली।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट)

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्थायी फैशन और उपयोगी स्टोर स्क्रैप के निपटान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय

विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय ने अपने कार्यालय परिसर के अंदर और बाहर कठोर सफाई अभियान चलाया। इस संबंध में, डीसी (हस्तशिल्प) के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने अलमारियों, दराजों और वॉशरूम की पूरी सफाई की। डीसी (हस्तशिल्प) कार्यालय के कर्मचारियों ने स्वच्छता की भागीदारी के लिए श्रम दान किया।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एके



(Release ID: 2059191) Visitor Counter : 56


Read this release in: English , Urdu , Punjabi