सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग लंबित मामलों के निपटान हेतु 2 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान 4.0 के लिए पूरी तरह तैयार

Posted On: 19 SEP 2024 12:38PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 4.0 का आयोजन करेगा।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और उसके संगठनों ने लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस अभियान के लक्ष्य को 31 अक्टूबर, 2023 को अभियान के समापन पर हासिल किया गया। 2 से 31 अक्टूबर, 2023 के दौरान, 11407 भौतिक फाइलों/दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया गया और उन्हें हटाया गया, लगभग 8472 वर्ग फीट जगह खाली की गई, 5,66,517 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ तथा विभाग और उसके संगठनों द्वारा देश भर में 50 आउटडोर और इनडोर स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया गया।

विशेष अभियान 4.0 को दो चरणों में कार्यान्वित किया जा रहा है- 16 से 30 सितंबर , 2024 तक प्रारंभिक चरण और 2 से 31 अक्टूबर , 2024 तक कार्यान्वयन चरण। डीएआरपीजी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, डीईपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान 4.0 के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है और इसके लिए विभाग के नोडल अधिकारी को नियुक्त कर दिया है। विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले सभी अधीनस्थ/संबद्ध अधिकारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त निकायों को अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करने और डीएआरपीजी के दिशा-निर्देशों के मापदंडों के अनुसार, अपने कार्यालयों में लंबित मामलों की पहचान करने के लिए कहा गया है।

इसके अतिरिक्त, डीएआरपीजी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों ने निरंतर आधार पर हर महीने गतिविधियाँ आयोजित की हैं और नवंबर, 2023 से नियमित रूप से एससीडीपीएम पोर्टल पर उपलब्धियाँ अपलोड की जा रही हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) विशेष अभियान 4.0 को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए कटिबद्ध है। इस उद्देश्य के लिए, तैयारी चरण के दौरान पहचाने गए लक्ष्यों को हासिल करने लिए ईमानदार और समर्पित प्रयास किए जाएंगे।

***

एमजी/एआर/आईएम/ओपी



(Release ID: 2056635) Visitor Counter : 86


Read this release in: English , Urdu , Tamil , Telugu