जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 अभियान की शुरुआत, परिवर्तनकारी स्वच्छता के 10 साल पूरे होने का उत्‍सव


भारत भर में 6 लाख से अधिक दुर्गम और गंदे स्थानों को बदलने के लिए स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) पर ध्यान केंद्रित

स्वच्छ भारत मिशन - व्यवहार परिवर्तन के लिए एक जन आंदोलन - अब विश्व स्तर पर शिशु मृत्यु दर को कम करने, बीमारी को रोकने और आजीविका बढ़ाने के लिए एक महत्‍वपूर्ण उपय के रूप में मान्यता प्राप्त है: श्री सी. आर. पाटिल

Posted On: 17 SEP 2024 6:11PM by PIB Delhi

पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस), जल शक्ति मंत्रालय, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के सहयोग से, गर्व से स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 के औपचारिक लॉन्च की घोषणा करता है। यह एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान है जो स्वच्छ और स्वस्थ भारत के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इस वर्ष का अभियान, जिसका विषय 'स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता' है, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत एक दशक के परिवर्तनकारी कार्य पर आधारित है, जिसने 2014 में अपनी स्थापना के बाद से भारत के स्वच्छता परिदृश्य को मौलिक रूप से नया आकार दिया है। इस अभियान में देश बड़े पैमाने पर नागरिक स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता अभियान और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयासों में शामिल होंगे। अकेले डीडीडब्ल्यूएस ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 4.9 लाख स्वच्छता में भागीदारी कार्यक्रमों और 3.74 लाख सीटीयू और 61,638 सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों के साथ 9.2 लाख से अधिक ग्रामीण कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

आज से शुरू हो रहे इस अभियान में देशभर में कई कार्यक्रम देखे गए। राजस्थान में, भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने झुंझुनू में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत के साथ राष्ट्रीय लॉन्च गतिविधियों की शुरुआत की। कर्नाटक राज्य में स्वच्छता ही सेवा लॉन्च केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना द्वारा किया गया था और आठ राज्यों में लॉन्च कार्यक्रम मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आयोजित किए गए थे। इसके अलावा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में राज्य स्वच्छता ही सेवा लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसएचएस 2024 के प्रमुख घटक:

  • एसएचएस 2024 अभियान स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) पर केंद्रित है, जो मैपिंग पोर्टल के माध्यम से अब तक पहचाने गए भारत भर में 6 लाख से अधिक दुर्गम और गंदे स्थानों को बदल देगा। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू), उद्योग भागीदारों और गैर सरकारी संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों को समयबद्ध उपचार और स्वच्छता प्रयासों के लिए इन सीटीयू को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • सार्वजनिक भागीदारी: स्वच्छता में जन भागीदारी के थीम के तहत मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों में 6.5 लाख से अधिक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को सार्थक जागरूकता और जनभागीदारी गतिविधियों में शामिल करना है। नागरिकों, उद्योगों, शहरी स्थानीय निकायों, गैर सरकारी संगठनों, पंचायतों और विभिन्न अन्य हितधारकों को एक साथ लाते हुए, इस वर्ष के अभियान का आधार 'संपूर्ण समाज दृष्टिकोण' है। यह सहयोगात्मक प्रयास यह सुनिश्चित करता है कि भारत का हर कोना एसएचएस आंदोलन से प्रभावित हो।
  • सफाई मित्र सुरक्षा शिविर: 80,000 से अधिक शिविर सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा गियर और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच प्रदान करेंगे, जिससे इस प्रक्रिया में उनका कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित होगा।

आज नई दिल्ली में 8वें भारत जल सप्ताह (आईडब्ल्यूडब्ल्यू) 2024 का उद्घाटन करते हुए, भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने टिप्पणी की कि सतत (वाश) जल, स्वच्छता और आरोग्य के प्रबंधन और तेजी से बढ़ते इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में वैश्विक साझेदारी को मज़बूती प्रदान करने के लिए एक व्यावहारिक चर्चा के लिए पानी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मंच उपयुक्त था।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001W4K2.jpg

आईडब्ल्यूडब्ल्यू 2024 में दस वर्षों के प्रभावशाली स्वच्छता कार्य पर विचार करते हुए, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, श्री सी. आर. पाटिल ने अंतर्राष्ट्रीय वाश सम्मेलन के राष्ट्रीय शुभारंभ के दौरान टिप्पणी की, स्वच्छ भारत मिशन व्यवहार परिवर्तन के लिए एक जन आंदोलन बन गया है और है अब विश्व स्तर पर शिशु मृत्यु दर को कम करने, बीमारी को रोकने और आजीविका बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली हस्तक्षेप के रूप में मान्य है। 2014 में शुरुआत के बाद से एसबीएम ने स्वच्छता और स्वच्छ पानी तक पहुंच में तेज़ी से सुधार किया है, अब तक 11.6 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करके यह सुनिश्चित किया गया है कि भारत खुले में शौच से मुक्त रहे। इस ओडीएफ स्थिरता, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था के प्रावधान और भारत के गांवों में दृश्यमान स्वच्छता पर ज़ोर देने के साथ कार्यक्रम को दूसरे चरण में आगे बढ़ाया गया है। यह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों का नतीजा है कि आज की तारीख में भारत के 50% गांव ओडीएफ प्लस मॉडल हैं।''  मंत्री ने आगे जोर देकर कहा, "स्वच्छता किसी एक इकाई की जिम्मेदारी नहीं है; यह प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक संस्थान का सामूहिक कर्तव्य है। इस दृष्टिकोण के माध्यम से, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्वाभाव स्वच्छता राष्ट्रीय लोकाचार का हिस्सा बन जाए, एक ऐसा मूल्य जो हमारे जीवन जीने में अंतर्निहित है।"

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BXE1.jpg

अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव श्रीमती विनी महाजन ने एसएचएस अभियान पर बात की, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान के 10 साल पूरे होने का प्रतीक है, जो हमेशा पूरे देश को इस उद्देश्य में एक साथ लाने में प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा, जीवन के तरीके के रूप में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति हमारे नागरिकों, उद्योगों और सरकारी निकायों की प्रतिबद्धता ही हमारे मिशन में परिवर्तन की अगली लहर को चलाएगी।

2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा लॉन्च किए जाने के बाद से, एसबीएम को उल्लेखनीय सफलता मिली है, जिसमें शामिल हैं:

  • ओडीएफ प्लस मॉडल गांव: ग्रामीण भारत में 2.95 लाख (50%) से अधिक ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित गांव।
  • सार्वजनिक भागीदारी: स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक रैलियां और मैराथन सार्वजनिक चेतना का हिस्सा बन गए हैं, जो देश भर के समुदायों में स्वच्छता के मूल्यों को मजबूत करने में मदद कर रहे हैं।

यह अभियान 2 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर स्वच्छ भारत दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा, जिसमें विभिन्न मंत्रालय और संगठन सफाई गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक वकालत में भाग लेंगे। अधिक जानकारी और भागीदारी विवरण के लिए, नागरिकों को आधिकारिक SHS 2024 पोर्टल www.swachatahiseva.gov.in पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XZSA.jpg

*****

एमजी/एआर/एसजी/एसएस

 



(Release ID: 2055804) Visitor Counter : 174


Read this release in: Khasi , English , Urdu