इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इस्पात मंत्रालय स्वच्छता बढ़ाने और लंबित कार्यों को कम करने के लिए विशेष अभियान 4.0 के लिए तैयार

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2024 5:46PM by PIB Delhi

भारत भर में मौजूद अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्रालय 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 के मध्य विशेष अभियान 4.0 शुरू करने की तैयारी कर रहा है। विशेष अभियान 3.0 की सफलताओं के मद्देनजर, इस पहल का लक्ष्य राजकीय परिचालनों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और लंबित कार्यों को कम करना है।

विशेष अभियान 4.0 का विशेष ध्यान होगा:

स्वच्छता के लिए प्रेरित करना: पिछले अभियानों की तरह, मंत्रालय अपने सभी सुविधा परिसरों में,  इंडोर और आउटडोर क्षेत्रों में, व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित करेगा। ये प्रयास कार्यस्थल की स्वच्छता को बढ़ाएंगे और एक स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेंगे।

लंबित कार्यों को कम करना: विशेष अभियान 3.0 में प्रदर्शित प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, मंत्रालय लंबित रेफरेंस और शिकायतों को दूर करने के लिए पूरी लगन से काम करेगा। अभियान में भौतिक और डिजिटल दोनों तरह की पुरानी फाइलों के निपटान को प्राथमिकता दी जाएगी,  ताकि परिचालन को सुव्यवस्थित किया जा सके और रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार हो सके।

जनसहभागिता: मंत्रालय स्वच्छता प्रयासों में जागरूकता बढ़ाने और जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगा। जनता को सूचित और उसकी सहभागिता बनाए रखने के लिए अभियान के अपडेट और उपलब्धियों को नियमित रूप से साझा किया जाएगा।

अभियान प्रारंभिक चरण और क्रियान्वयन चरण के नाम से दो चरणों में चलाया जाएगा। प्रारंभिक चरण में 14 सितंबर से 30 सितंबर, 2024 तक अभियान के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी की जाएगी। इसके बाद क्रियान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा, जिसमें सक्रिय क्रियान्वयन और निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस्पात मंत्रालय स्वच्छता को नियमित अभ्यास बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए समर्पित है। विशेष अभियान 4.0 में भाग लेकर, मंत्रालय स्वच्छता और दक्षता में नए मानक स्थापित करने का लक्ष्य रखता है, जिससे स्वच्छ और अधिक प्रभावी शासन में योगदान होता है।

***

एमजी/एआर/एसके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2055713) आगंतुक पटल : 246
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Kannada