राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 15 SEP 2024 6:15PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर, जिसे मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को अपनी हार्दिक बधाई देती हूं।

पैगंबर मुहम्मद ने हमें प्रेम और भाईचारे की भावनाओं को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज में समानता और सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को दूसरों के प्रति दयालु होने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आइए, हम पवित्र कुरान की पवित्र शिक्षाओं को आत्मसात करें और एक शांतिपूर्ण समाज बनाने का संकल्प लें।’’

राष्ट्रपति का संदेश पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

***

एमजी/एआर/एके/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2055247) आगंतुक पटल : 193
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil , Telugu , Malayalam