प्रविष्टि तिथि:
13 SEP 2024 7:07PM by PIB Delhi
ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि 2024 के जुलाई महीने में 22.53 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।
2024 के जुलाई महीने में 56,476 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
इसके अलावा, साल-दर-साल विश्लेषण के अनुसार जुलाई 2023 के तुलना में कुल पंजीकरणों में 13.32% का इज़ाफ़ा हुआ है।
|
साल दर साल तुलना
|
|
शीर्ष
|
जुलाई 2023
|
जुलाई 2023
|
वृद्धि
|
|
माह के दौरान पंजीकृत नए कर्मचारियों की संख्या
|
19.88 लाख
|
22.53 लाख
|
2.65 लाख
|
|
मासिक तुलना
|
|
शीर्ष
|
जून 2024
|
जुलाई 2024
|
वृद्धि
|
|
माह के दौरान पंजीकृत नए कर्मचारियों की संख्या
|
21.67 लाख
|
22.53 लाख
|
0.86 लाख
|
|
मासिक तुलना
|
|
शीर्ष
|
जून 2024
|
जुलाई 2024
|
वृद्धि
|
|
माह के दौरान पंजीकृत नए प्रतिष्ठानों की संख्या
|
13,483
|
56,467
|
42,984
|
डेटा के माध्यम से, यह ध्यान देने योग्य है कि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 22.53 लाख कर्मचारियों में से 10.84 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48% है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।
साथ ही, पेरोल डेटा के लिंग के अनुसार विश्लेषण से पता चलता है कि जुलाई 2024 में महिला सदस्यों का कुल नामांकन 4.65 लाख रहा है। इसके अलावा, 2024 के जुलाई महीने में कुल 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो यह समाज के हर वर्ग तक अपना लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।
पेरोल डेटा प्रावधानात्मक है क्योंकि डेटा सृजन एक सतत प्रक्रिया है।
******
एमजी/एआर/एसजी/एसएस