रक्षा मंत्रालय

सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हुए दुर्भाग्यपूर्ण नुकसान पर भारतीय नौसेना ने बयान जारी किया

Posted On: 26 AUG 2024 11:00PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना ने सिंधुदुर्ग के नागरिकों के प्रति समर्पण के तहत 04 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। भारतीय नौसेना ने आज सुबह हुई दुर्भाग्यपूर्ण क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त की है;

भारतीय नौसेना ने आज सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सिंधुदुर्ग के नागरिकों के प्रति समर्पण के तहत नौसेना दिवस पर 04 दिसंबर, 2023 को इसका अनावरण किया गया था।

राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ नौसेना ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण की तत्काल जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया है। यह टीम प्रतिमा की मरम्मत, पुनः निर्माण करने और पुनर्स्थापना लिए जल्द से जल्द कदम उठाने का काम करेगी।

***

एमजी/एआर/आरकेजे



(Release ID: 2049988) Visitor Counter : 10