जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ मनाया

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2024 5:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के आह्वान के तहत, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में अपने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ मनाया। मंत्री महोदय ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे ध्वज संहिता का पालन करते हुए अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं, अपने मित्रों और परिवारों को इस काम के लिए प्रेरित करें और राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी वेबसाइट https://harghartiranga.com पर अपलोड करें।

इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाने के लिए, श्री पाटिल ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे। इसके साथ, ही श्री पाटिल ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सभी सदस्यों और देश के सभी नागरिकों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस राष्ट्रीय प्रयास का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रेरित करना और उसका आह्वान करना तथा ‘तिरंगे’ के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

***

एमजी/एआर/आईएम/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2045345) आगंतुक पटल : 178
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Kannada